वाराणसी। दो दिन अच्छी धूप के बाद शनिवार की देर शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम बैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम खराब हो रहा है। रविवार से तेज बारिश होने की आशंका है।
फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप हो रही है। करीब सप्ताह भर पहले वरुणापार इलाके में ओलावृष्टि भी हुई थी। हालांकि दो दिन से मौसम साफ हो गया था। शनिवार दोपहर बादल छाए रहे, लेकिन शाम को फिर आसमान साफ हो गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, रविवार से मंगलवार के बीच एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है। बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। पांच मार्च तक बनारस और आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बादल छाए रहेंगे।