फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के प्रमोशन को कार्यकारिणी परिषद की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में शुक्रवार को करीब 150 शिक्षकों के प्रमोशन का लिफाफा कार्यकारिणी परिषद की बैठक में खुला। सर्वसम्मति से सदस्यों ने प्रमोशन का निर्णय लिया। इसमें आईएमएस के सर्वाधिक 100 शिक्षक शामिल हैं, जिनका प्रमोशन एसोसिएट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर पद तक हुआ है। इसके अलावा आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा पर कमेटी गठन, उपकुलसचिव स्तर के अधिकारियों की तैनाती पर भी मुहर लगी।
विज्ञापन

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रमोशन सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। आईएमएस के 100 शिक्षकों के साथ ही कला संकाय, विधि संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय के शिक्षकों को भी प्रमोशन मिला है। इस बारे में पूछे जाने पर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने बताया कि इसके अलावा कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत जिन लोगों का प्रमोशन होना है, उसके लिए भी एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया है। कमेटी का गठन कर इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
जंतु विज्ञान विभाग के निलंबित प्रोफेसर एसके चौबे सहित अन्य शिक्षकों के मामले में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किसी तरह के फैसला न होने की बात कही। इस मामले में कोई निर्णय बैठक में नहीं हुआ। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बैठक का समन्वय किया। इस दौरान रांची से डॉ. एके सिंह, देहरादून से डॉ. एके त्रिपाठी, प्रो. आद्या प्रसाद पांडेय, प्रयागराज से प्रो. असीम मुखर्जी, गढ़वाल यूनिवर्सिटी से प्रो. एचसी नैनवाल, हरियाणा से प्रो. रामनरेश मिश्रा, बीएचयू से प्रो. बच्चा सिंह, आईआईटी बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर आनंद मोहन, कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें