फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलडब्ल्यू में सरेराह महिला से चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के डीरेका परिसर में रविवार रात बारात में शामिल होने पहुंची महिला के गले का मंगलसूत्र छीनकर बाइक सवार भाग निकले। डीरेका चौकी से चंद कदम दूर हुई घटना से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

डीएलडब्ल्यू इंटर कालेज के सामने स्थित बारात घर में विवाह का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए मढ़ौली के व्यापारी संतोष कुमार गुप्ता पत्नी प्रेमलता के साथ पहुंचे। पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों को उतारकर वह वाहन को पार्क करने चले गए। इसी दौरान काली पल्सर पर सवार दो लोग पहुंचे और झपट्टा मारकर प्रेमलता के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। इससे पहले कि प्रेमलता व अन्य लोग कुछ समझ पाते दोनों उचक्के भाग गए। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था। घटना की सूचना यूपी 100 को दी गई तो पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाकर चली गई। परिसर में पुलिस चौकी होने के साथ ही कैमरे भी लगे हैं। साथ ही गेट पर आरपीएफ की ड्यूटी रहती है, फिर भी उचक्के फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें