फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिरोध की विश्वसनीयता सबसे जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू भोजपुरी अध्ययन केंद्र और डॉ. रविशंकर उपाध्याय स्मृति संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में युवा कवि शैलेंद्र कुमार शुक्ल को रविशंकर उपाध्याय स्मृति युवा कविता पुरस्कार से नवाजा गया। बतौर मुख्य अतिथि साहित्यकार मदन कश्यप ने शैलेंद्र कुमार शुक्ल को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतिरोध की विश्वसनीयता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

कला संकाय सभागार में मदन कश्यप ने कहा कि शैलेंद्र की लोक संबद्धता उन्हें विश्वसनीय बनाती है। अध्यक्षता करते हुए प्रो. रामकीर्ति शुक्ल ने कहा कि शैलेंद्र ने अपनी काव्य परंपरा का जिस तरह स्मरण किया है वह उन्हें विलक्षण और विशिष्ट बनाता है। विशिष्ट अतिथि स्वप्निल श्रीवास्तव ने कहा कि किसी कवि को याद करने का सबसे बेहतर तरीका है उसकी कविताओं का पाठ करना। कार्यक्रम को प्रो. अरुण होता, कवि ज्ञानेंद्र पति, भोजपुरी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने भी संबोधित किया।
सम्मान पाने के बाद युवा कवि शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कविता में हम सबकी दुनिया शामिल है। मनुष्य का जीवन कविता से जुड़ा है। बलिराज पांडेय की अध्यक्षता में कविता पाठ का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास यादव, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वंशीधर उपाध्याय ने किया। इस दौरान जगन्नाथ दूबे, डॉ. अभिषेक राय, कुमार मंगलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें