फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल छोड़कर बाकी ब्रेकडाउन अटेंड नहीं करेंगे विद्युतकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंड बिल के विरोध में प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की पूर्वसंध्या पर सोमवार को विद्युत मजदूर पंचायत की ओर से भेलूपुर पावर हाउस में सभा की गई। इसमें जिलाध्यक्ष विजय सिंह की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया कि 10 जनवरी तक संविदाकर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। अस्पताल छोड़कर बाकी ब्रेकडाउन अटेंड नहीं करेंगे।
विज्ञापन

प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री डा. आरबी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंड बिल लाकर ऊर्जा विभाग के निजीकरण का रास्ता खोलना चाहती है। इसके विरोध में पूरे देश के सभी प्रदेशों में कर्मचारी दो दिन की हड़ताल करेंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार से होगी। इसमें तकरीबन 15 लाख बिजली कर्मचारी भाग लेंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष आरके वाही ने कहा कि छह सूत्रीय मांगों में संविदाकर्मियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण का विरोध, राज्य विद्युत परिषदों को बहाल करने, वेतन विसंगति दूर करने की मांग शामिल है। प्रांतीय मंत्री ओपी सिंह ने कहा कि सरकार यदि कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानेगी तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। सभा में केवी दूबे, अंकुर पांडेय, तपन हलदार, जीउत लाल, तपन चटर्जी, विकास कुशवाहा, शिवनाथ, घनश्याम सिंह, मुराद अली, वीपी गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें