फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी काशी में रोपवे सबसे बेहतर विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुरानी काशी में सुगम यातायात के लिए सबसे बेहतर साधन रोपवे हो सकता है। कम खर्च में बिना तोड़ फोड़ किए ही इसे आसानी से संचालित किया जा सकता है। यह बातें डायल मेयर कंपनी के अधिकारियों ने वीडीए में रोपवे के प्रजेंटेशन के दौरान कहीं। अपने प्रजेंटेशन में उन्होंने बताया कि पुरानी काशी में न तो तोड़ फोड़ करना संभव है और न ही नीचे ड्रिलिंग करना। ऐसे में सबसे बेहतर विकल्प रोपवे होगा। यह पीलर पर लटका दिया जाएगा।
विज्ञापन

कंपनी के विशेषज्ञों ने वीडीए को बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था भीड़ के कारण सामान्य रूप से नहंीं चल पा रही है। मेट्रो में खर्च अधिक आने से उसको यहां अभी लगाना संभव नहीं है। इसलिए रोपवे से यातायात व्यवस्था को सुधारा जा सकता है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि शुरूआत में हम लोग कम से कम 10 सीटर चलाएंगे, जिनकी क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इस पर वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार और एटीपी मनोज कुमार ने पूरा प्रजेंटेशन देखा। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी की योजना के अनुसार ओल्ड सिटी जैसे कि राजघाट से लेकर मैदागिन गोदौलिया को लंका तक और वहां से कैंट तक रोपवे चलाने की बात बताई है। इसका खर्च तो मेट्रो से काफी कम है, लेकिन इसको लगाने से पहले केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय से अनुमति की आवश्यकता है। अगर वहां से अनुमति मिले तो इस पर सर्वे कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें