फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से टेंट हाउस का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के काश्मीरीगंज इलाके में मौजूद एक टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई। रात 12:30 बजे गोदाम से निकलते धुएं को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और टेंट हाउस संचालक को सूचना दी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के चलते देर रात तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग के चलते टेंट हाउस में रखी कुर्सियां, टेबल, फोल्डिंग, बिस्तर, बर्तन व सजावट आदि के सामान के साथ ही लकड़ी की बल्लियां भी जल गईं। टेंट हाउस संचालक राकेश सिंह ने बताया कि आग के चलते तकरीबन पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। खोजवा किरहिया के रहने वाले राकेश सिंह के घर से कुछ ही दूरी पर गोदाम है। वह देर रात गोदाम को बंद कर घर चले गए। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें