फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में ही उतर गया इंटरसिटी का टीटी, सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लखनऊ से शनिवार को वाराणसी आ रही इंटरसिटी का टीटी बीच रास्ते में ही उतर गया। यात्रियों ने एक संस्था के माध्यम से जब आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो वाराणसी रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया। टीटी को सस्पेंड कर दिया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ से वाराणसी आ रही इंटरसिटी के एसी कोच का टीटी अनिल कुमार विक्रम किसी कारणवश रायबरेली में ही उतर गया। बहुत ढूंढने के बाद वाराणसी के कुछ यात्रियों ने इसकी सूचना सत्या फाउंडेशन को दी। फाउंडेशन के माध्यम से यह जानकारी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार तक पहुंची। डीआरएम के निर्देश पर सीनियर डीसीएम ने जब वाराणसी पहुंचने पर ट्रेन को चेक कराया तो सूचना सही पाई गई। टीटी को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया जाता है कि टीटी रायबरेली में ही रहता है। स्टेशन निदेशक वाराणसी आनंद मोहन सिंह ने बताया कि सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें