फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद की पंचायत के दौरान मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत कंचनपुर में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में जमीन के पैसों के लेनदेन को लेकर चल रही पंचायत के दौरान मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को स्कार्पियो से साथ लेते गए। इसके बाद उसे कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिए। इसे लेकर अपहरण का हल्ला हुआ और पुलिस खासी हलाकान रही। जिस शख्स के अपहरण का शोर मचा था वो थोड़ी देर में मंडुवाडीह थाने पहुंच गया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। मंडुवाडीह पुलिस के अनुसार जमीन के लेनदेन में पैसे के विवाद का मामला है। तहरीर और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें