बदलापुर/ घनश्यामपुर। कार्य में शिथिलता बरतने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्र ने ठेकेदार अंबिका प्रसाद तथा खुशीराम मिश्र को काम में सुधार लाने के लिए नोटिस थमाया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड चार तथा वार्ड आठ में समय सीमा बीतने के बाद भी इंटर लॉकिंग का काम शुरू नहीं किया गया है। जिससे वार्ड चार में गल्ला गोदाम से चंद्रभान सेठ के घर तक 150 मीटर इंटर लॉकिंग का कार्य, वार्ड चार में ही विश्ववकर्मा बस्ती से लालबहादुर के घर तक , वार्ड 15 में बाला के मकान से नन्हकू के मकान तक की इंटर लॉकिंग का कार्य समय से पूरा नहीं से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्ड आठ के सभासद हरिश्चंद चौरसिया , वार्ड चार के सभासद श्यामबहादुर यादव तथा वार्ड 15 की सभासद शकुंतला शर्मा ने इस बाबत शिकायत की थी। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदारों को चेताया है कि एक सप्ताह के भीतर इंटर लॉकिंग का काम मानक के मुताबिक शुरू करा दें, अन्यथा कार्य आदेश निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।