फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर ड्रोन कैमरे से होगी निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मोहर्रम का महीना शुरू हो चुका है। 21 सितंबर को नगर में ताजियों का जुलूस निकलेगा, जिन्हें कर्बला में दफन किया जाएगा। इस बीच गुरुवार को श्री गणेश पूजनोत्सव प्रारंभ हो रहा है और 23 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकलेगा। दोनों ही पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। इसको लेकर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम ताजिया जुलूस के मार्ग और नगकर में उसके रास्ते में आने वाले गणेश पुजा पंडालों की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि मोहर्रम के दसवीं तक कई छोटे छोटे जुलूस निकलते हैं जबकि गणेश पुजा भी दस दिन तक चलती है। दोनो ही पर्वों में मुश्किल से दो दिन का फासला है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इंडियन इस्लामी कमेटी के अध्यक्ष शमसुद्दीन मुन्ना समेत अन्य लोगों के साथ लिप्पन तिराहे से अहमदगंज, चौरी रोड, मलिकाना, पचभैय्या, गौरियाना, जमुंद, अंबर नीम होते हुए कटरा बाजार से गोलामंडी स्थित कर्बला पहुंचता है। प्रशासन के लिए एक जगह दिक्कत आ रही है जहां कटरा बाजार में श्री गणेश पूजा पंडाल स्थापित है। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों ही समुदाय के लोग शांतिप्रिय हैं। समय देख कर दोनों समुदाय के लोग अपना जुलूस और आरती का समय निकाल लेंगे। निरीक्षण के दौरान दानिश सिद्दीकी, वलीउल्लाह खां, रिजवान बबलू आदि भी थे। उधर इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की ओर से कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। भारी फोर्स की आमद के साथ साथ हम लोग निगरानी के लिए जगह जगह कैमरे लगाने के साथ ड्रोन कैमरे का भी प्रयोग करेंगे। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों से पर्वों पर सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें