फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने कसी अफसरों की नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। चित्रकूट में ट्रेन में हुई डकैती समेत अन्य आपराधिक घटनाओं से पुलिस एलर्ट मोड में आ गई है। आईजी की ओर से जारी चेक लिस्ट के तहत बुधवार को डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने गोपीगंज थाना और ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिपाहियों की वर्दी से लेकर मोजे तक की जांच पड़ताल की । देर शाम डीआईजी मिर्जापुर पीयूष श्रीवास्तव ने गोपीगंज थाने पहुंचकर सघन जांच पड़ताल की। थाने में रखे अभिलेखों के निरीक्षण कर उसे दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा कि आमजनों के साथ पुलिस का रवैया नरम होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। थाना परिसर में नियमित साफ सफाई का निर्देश देते हुए कहा की क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित कर उनपर सख्त कार्रवाई की जाए। थाने के निरीक्षण के बाद डीआईजी और एसपी राजेश एस ने ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। स्टेशन पर आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एसपी को निर्देश दिया। वहीं इस मामले में उन्होंने स्टेशन मास्टर को भी आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण से स्टेशन पर घूम रहे अवैध वेंडर और दलाल किस्म के लोग इधर-उधर खिसक लिए। उनके साथ ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी अभिषेक पांडेय, प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें