ज्ञानपुर। शिक्षक दिवस के मौके पर बुधवार को जिले भर में विविध आयोजन हुए। इस दौरान गुरुओं के गुणों पर चर्चा करते हुए उनके महत्व को उकेरा गया। कई स्थानों पर गोष्ठियों और सम्मान समारोहों का आयोजन हुआ। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों को नमन किया और उन्हें उपहार दिए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कृतित्व को याद किया गया। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के तमाम वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रामदास उपाध्याय ने किया। उन्होंने चंद्रगुप्त और चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि शिष्य में सदाचार एवं कर्तव्य के गुण होना जरूरी है। प्राचार्य डॉ. शुभा श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त प्राचार्यों और प्राध्यापकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. आरके तिवारी ने शिक्षकों का महत्व बताया। कहा जब तक धरती और आकाश रहेंगे, तब तक शिक्षकों का अस्तित्व रहेगा। वीपी सिंह ने कहा कि अच्छे समाज का निर्माण करना ही शिक्षक का मुख्य कार्य है। डॉ. बी पांडेय ने कहा कि एक बार किसी ने डॉ. राधाकृष्णन से कहा कि तुम्हे विदेश में पढ़ना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि मैं विदेश में पढ़ने नहीं पढ़ाने जा सकता हूं। दार्शनिक प्रवृत्ति के डॉ. राधाकृष्णन ने दर्शन एवं फिलोसोफी में अंतर बताते हुए कहा था कि भारत में दर्शन है, जहां ऋषियों ने तत्व चेतना को वहां तक पहुंचा दिया था, जहां तक सूर्य का प्रकाश भी नहीं जा सकता। डॉ. अशोक मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम शुक्ला, डॉ. भारतेंदु द्विवेदी, डॉ. एनएन गुप्ता, डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. जयशंकर मिश्रा, डॉ. विक्रम प्रसाद यादव, डॉ. केएस उपाध्याय, डॉ. नृपति यादव, डॉ. वीएम सहाय, डॉ. अवधेश मिश्रा, डॉ. नीलांजन मजुमदार, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. जेपी सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. घनश्याम मिश्र ने आभार व्यक्त किया, संचालन डॉ. कामिनी वर्मा ने किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाध्याक अखिलेश कुमार ने बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति के व्यक्तित्व के बारे में बताया। बच्चों ने केक काटा और गुब्बारे फोड़कर पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक मनीलाल समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। गड़ौरा पूर्व माध्यमिक विद्यालया में पूर्व प्राधानाध्यापक हरिशंकर सिंह ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विजय सिंह, डॉ. विमलेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मां सरस्वती कोचिंग में प्रबंधक दुर्गेश पांडेय की अगुवाई में शिक्षक दिवस मनाया गया। ग्राम्यांचलों में भी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। गोपीगंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल पूरेशंभू, सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज, संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक स्टेशन रोड, पंडित मदन मोहन मालवीय विद्याश्रम काली देवी, डोनिब पब्लिक स्कूल फूलबाग, एससीडी पब्लिक स्कूल ज्ञानपुर रोड, भारत भारती इंटर कॉलेज खत्रीपुर पूरेराम गुलाम, भारत भारती शिक्षा निकेतन प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर रोड के साथ अन्य स्थानों पर शिक्षक दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। इसी तरह सीतामढ़ी के दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. राजकुमारी ने कहा कि सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन का जीवन आज भी प्रासंगिक है। कहा कि वे बुद्धिमता पूर्ण व्याख्यानों, आनंददायी अभिव्यक्ति और हंसने हंसाने, गुदगुदाने वाली कहानियों से अपने छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे। इसके बाद शिक्षकों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। छात्रों ने गुरुजनों को सम्मान में उपहार भेंट किया। इसी तरह औराई, घोसिया, जंगीगंज, चौरी, अभोली, दुर्गागंज के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस मनाया गया। भदोही नगर और आसपास के गांवों में बुधवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही शिक्षकों को उपहार प्रदान करने के अलावा गीत-संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रजपुरा में ज्योति पुंज शुल्क मुक्त संस्कारशाला की संचालिका स्नेहलता श्रीवास्तव ने बच्चों को डॉ. एस राधाकृष्णन के बारे में बताया। कहा कि उन्होंने अधस्यापन के कार्य को नई ऊंचाईयां प्रदान कीं। उन्होने नि:स्वार्थ समाज की सेवा की। शिक्षक दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। इस मौके पर सुलेखा यादव, ज्योति मौर्या, प्रियंका पाल, सुलेखा, रेखा यादव आदि शिक्षक थे। पिपरी के मार्डन पब्लिक इंटर कालेज में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने गुरुजनों को शॉल भेंट की। इस मौके पर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, मदन पाल, सुषमा श्रीवास्तव, पूनम पाल, सरोजा गुप्ता, रुखसार बानो, अशोक शर्मा, राकेश कुमार, सुभाष चंद्र, मनोज यादव, रामजीत यादव, गजराज यादव, पुष्पा मौर्या, प्रीती मौर्या आदि शिक्षकों से छात्र-छत्राओं ने आशीर्वाद लिए।