चौरी। थाना क्षेत्र के चौरी खास गांव में सोमवार शाम को करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चौरी खास निवासी रामनरेश राजभर (45) अनेगपुुर निदूरपट्टी की एक कंपनी में बुनकरी करता था। वह सोमवार को घर में बैठा था। बगल में रखा टेबल पंखा अचानक उसके ऊपर गिर गया। पंखें में उतरे करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे भदोही स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है। दोनो बेटियों की शादी कर चुका था। जबकि बेटे के शादी की चर्चा चल रही थी। उसकी मौत से पत्नी शांति देवी रोते रोते बदहवास हो जाती हैं।