फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 फीसदी हो गई धान की रोपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करीब 10 दिनों से हो रही बारिश में किसानों ने जमकर धान की रोपाई की। 19 जुलाई तक मात्र 18 फीसदी धान की रोपाई हुई थी, लेकिन 31 जुलाई तक यह आंकड़ा 95 फीसदी तक पहुंच गया। बारिश ने भी 2017 के रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है। गत वर्ष की 236 मिमी के मुकाबले इस बार 2018 में अब तक 110 मिमी अधिक यानि कि 346 मिमी बरसात हो गई है। जिले में 22 जून तक मानसून आता है, लेकिन इस साल करीब एक माह विलंब से मानसून ने दस्तक दिया। 11वें दिन लगातार हो रही बारिश के चलते धान की रोपाई युद्ध स्तर पर की गई। मंगलवार तक 28 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 26 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई कर ली गई। दो से तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत धान की रोपाई होने की कृषि विभाग ने संभावना जताई। मंगलवार को औराई विकास खंड के भवानीपुर गांव में पहुंचे डीडी कृषि अरविंद सिंह ने किसानों को दवाओं के छिड़काव और खाद के प्रयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि घास को खत्म करने के लिए जरूरी दवाओं का छिड़काव करें। उन्होंने बताया कि अब तक औसतन 385 मिमी बारिश होनी चाहिए जो 346 तक पहुंच गई है। 2017 में अब तक 236 मिमी बारिश ही दर्ज हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें