फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियां जान सकेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के मालवीय नव प्रवर्तन केंद्र की ओर से चल रहे स्टार्ट अप यंग स्किल्ड इंडिया की ओर से अब युवाओं को प्रोफेशनल स्किल्स के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी बारीकियां बताई जाएंगी। इसके लिए 15 जुलाई से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। जरूरत पंड़ने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन का भी सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन

यंग स्किल्ड इंडिया की ओर से युवाओं में कॉन्फिडेंस डेवेलप करने के लिए, प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रोफेशनल स्किल्स (कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रेसेंटशन स्किल्स, रिपोर्टिंग स्किल्स, नेगोटिएशन स्किल्स, इंटरव्यूस्किल्स, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स व टीम स्किल्स) के साथ कॉम्पिटिटिव एग्जाम स्किल्स (जैसे मैथ, लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश और सामान्य ज्ञान) के लिए अलग से ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार मिल सके इसके लिए उन्हें कंपनियों के साथ जोड़ने की भी योजना है। संस्थापक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनियों की मांग पर जॉब के लिए योग्य युवाओं को तैयार करने के लिए ही पहल की जा रही है। छात्रों के लिए पर्सनल काउंसलिंग की भी सहायता शुरू की जा रही है, हेल्पलाइन नंबर 8009321506 पर समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें