फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में उमड़ी भीड़, 400 करोड़ का लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो दिनों की बैंक की हड़ताल के बाद शुक्रवार को बैंकों में काफी रौनक देखने को मिली। सुबह से लेकर शाम तक बैंकों में लेनदेन करने वालों की भीड़ लगी रही। दो दिनों से बाजार में डंप अरबों रुपये बैंकों में पहुंच गए, जिससे व्यापारियों को राहत मिली। वहीं जिनको जरूरत थी उन उपभोक्ताओं को पैसे भी मिल गए। शुक्रवार को सभी बैंकों की शाखाओं से कुल 400 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं हड़ताल करने वाले कर्मचारियों का दो दिन का वेतन भी काट दिया गया।
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों सहित अपनी कई मांगों को लेकर यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से दो दिन का हड़ताल किया था। इस हड़ताल से करीब 39 बैंकों की 465 शाखाओं में ताले लटके हुए थे। ऐसे में पूरे शहर का कारोबार व्यवस्था प्रभावित हो गया था, जहां व्यापारियों को कारोबार से मिलने वाले रुपये अपने पास ही रखने पड़े, वहीं जरूरत के हिसाब से लोग अपने पैसे की निकासी नहीं कर सके। दो दिन के कारोबार में व्यापारियों के पास रखे कैश को लेकर सुरक्षा की चिंता सता रही थी। दो दिन बाद जब बैंक खुले तो कैश बैंकों में पहुंचे। इस हड़ताल के कारण शहर के 618 एटीएम में से कुछ को छोड़कर अधिकतर जबाव दे दिये थे। इससे उपभोक्ता काफी परेशान रहे। एलडीएम मिथलेश कुमार ने बताया कि बैंकों के खुलने के बाद करीब 400 करोड़ का कारोबार हुआ, जबकि इस हड़ताल के चलते दो दिन का वेतन भी कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें