फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और किन्नरों में फिर मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में कुछ महिलाएं और किन्नर आए दिन आपस में भिड़ रहे हैं। इस कारण रात को कई बार माहौल हिंसक हो चुका है। मंगलवार की रात भी दोनों में जमकर हाथ-पैर और पत्थर चले। मौके पर पहुंचे सिपाहियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन के निकास द्वार और रोडवेज बस अड्डे पर महिलाओं और किन्नरों के समूह यात्रियों से अश्लील इशारे करते हैं। सबसे ज्यादा उन यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है, जो परिवार के साथ होते हैं। ये समूह यात्रियों को ब्लैकमेल भी करते हैं। यात्रियों को पास बुलाकर सुनसान जगह ले जाकर लूटपाट की घटनाएं भी होती हैं। जीआरपी जहां इसे परिसर का मामला बताती है तो सिविल पुलिस इस पूरे मामले में मौन नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें