फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों उत्पादन में भदोही सूबे में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शनिवार को विकास भवन परिसर में स्वरोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। सभी ब्लॉकों के दो-दो प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। प्रधानमंत्री आवास में बेहतर कार्य करने पर बीडीओ सुरियावां उषा पाल समेत पांच कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ग्राम स्वराज योजना में जनता का समाधान हो रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों की मेहनत से सरसों उत्पादन में भदोही सूबे में अव्वल हो गया है। एससी-एसटी लाभार्थियों की नि:शुल्क बोरिंग होगी और उन्हें सोलर पंप दिया जाएगा। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने पीएम आवास के चयन में पारदर्शिता के साथ-साथ गुणवत्ता अच्छी होने पर विकास टीम को बधाई दी। कहा कि सरकार ऋण देकर लोगों को स्वरोगार मुहैया करा रही है। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। जनप्रतिनिधियों ने सौभाग्य योजना, मिशन इंद्रधनुष, आयुष्मान भारत समेत अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान पीएम आवास की लाभार्थी बिंदु देवी, सोना देवी, सोनी देवी, सचनू मुसहर, रामनरेश, ब्रह्मदेई, अमलेश, देवनारायण यादव, संतलाल, शिवबालक, सुधा देवी और प्रमिला को चाबी दी गई। प्रधानमंत्री आवास में अच्छे कार्य करने पर बीडीओ सुरियावां उषा पाल, एसडीओ एसटी अंजनी कुमार, सेक्रेटरी धर्मेंद्र सिंह, आनंद दूबे, जय प्रकाश मिश्र को प्रशस्ति पत्र दिया गया। संचालन डीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, पीडी आरएन सिंह, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, शैलेंद्र दूबे, प्रदीप, नागेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें