फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेढ़ूपुर में मारपीट में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत लेढ़ूपुर में मारपीट में गंभीर रूप से घायल मजदूर आशीष (24) की उपचार के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। घटना को लेकर सारनाथ थाने में सोमवार को लेढ़ूपुर निवासी जित्तू, अनिल व सुनील, पप्पू व नत्थू और दुलारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार दर्ज मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन

लेढ़ूपुर निवासी पेशे से बुनकर नरेश और ऊषा देवी की पांच बेटियों और तीन बेटों में आशीष तीसरे नंबर पर था। नरेश ने बताया कि 15 अप्रैल की रात वह, उसका भाई लालजी और आशीष घर पर बैठे थे। बाहर जित्तू, अनिल, सुनील, पप्पू, नत्थू और दुलारे शराब पी रहे थे। शराब पीने से मना करने पर आशीष जानलेवा हमला किया। नरेश ने बताया कि बीचबचाव के दौरान उसके पड़ोसी दुर्गेश और बृजेश की भी जमकर पिटाई की गई। घायलों को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां आशीष की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। आशीष की मंगलवार सुबह मौत हो गई। इंस्पेक्टर सारनाथ अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। मारपीट में जान गंवाने वाले आशीष की 18 जून को चौबेपुर क्षेत्र के कसिहरे गांव में शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें