फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति से नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में 10 युवाओं को अपने हाथ से नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पाने वाले छात्रों ने कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया। बाद में निजी कंपनियों में इनकी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को कुल 1310 युवकों-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इनमें 10 युवाओं को राष्ट्रपति के हाथ से नियुक्ति पत्र मिले हैं। अन्य 1300 को कौशल विकास मिशन के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र दिए। राष्ट्रपति के हाथ से नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवक-युवतियां इस पल के भागीदार बनकर गौरवान्वित हुए। उन्होंने अपनी नियुक्ति को बड़ी जिम्मेदारी बताया। इस दौरान नियुक्ति पत्र देेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें