ज्ञानपुर। देशी-विदेशी मदिरा, माडल शॉप और बीयर की दुकानों के लिए 19 मार्च को चार बजे से साढ़े पांच बजे तक जिला मुख्यालय पर ऑनलाइन ई-लॉटरी खोली जाएगी। पहले यह लॉटरी आठ मार्च को खोली जानी थी। सर्वर खराब होने से टाल दिया गया था। बाद में 17 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। बाद में टाल दी गई। अब 19 मार्च को सरकारी भांग की दुकानों की लॉटरी तिथि को टाल कर 21 मार्च कर दिया गया है। जिले में कुल देसी, विदेशी और बियर की 214 दुकानें हैं। इनके आवंटन के लिए 1617 लोगों ने आवेदन किया है। 10 आवेदन खामियों के चलते निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं 214 दुकानों में से 21 दुकानों के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। इनके आवंटन के लिए फिर से आवेदन मांगे जाएंगे। जिला आबकारी अधिकारी आरपी चौहान ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन ई-लॉटरी खोली जाएगी।