फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में शहर में निकले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फ्र ांस के राष्ट्रपति इमुनैअल मैक्रां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की रात शहर में निकले। सवा दो घंटे में उन्होंने दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और डीरेका में कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। अफसरों को व्यवस्था में कोई कसर न छोड़ने को कहा। फ्र ांस के राष्ट्रपति इमुनैअल मैक्रां के काशी दौरे को उन्होंने एतिहासिक बताया। उनकेे दौरे से वाराणसी समेत परे यूपी को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में करीब दो घंटे तक बैठक करने के बाद सीएम राम करीब 9:35 बजे शहर के दौरे पर निकले। इस दौरान उनके साथ मंत्री अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्त, प्रमुख सचिव सूचना, पर्यटन अवनीश अवस्थी, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र समेत अफसर थे। सीएम चौकाघाट, लहुराबीर, गोदौलिया होते हुए रात 9:50 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचे। घाट पर पहुंच कर राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी से चल रही तैयारियों के बारे में पूछा। कमिश्नर व डीएम ने जेटी से सीएम को अवलोकन कराया। गंगा आरती के समय के संबंध में भी जानकारी दी। जमीन सेे गुजरे तारों के बाबत पूरी सुरक्षा बरतने को कहा।
कहा करेंट से कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। वापसी के समय बीच सीढ़ी पर रुक कर काम को जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा। सीएम इसके बाद 10:20 बजे अस्सी घाट पहुंचे। यहां वह जेटी पर गए और कुछ देर तक गंगा को निहारते रहे। अफसरों ने उन्हें बजड़ा और अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक के रास्ते के बारे में बताया। बताया कि अस्सी से दशाश्वमेध तक पीएम बजड़े पर जाएंगे। स्थानीय लोगों ने सीएम से जेटी में करेंट उतरने की शिकायत की जिस पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को इसे जल्द दुरुस्त करने को कहा। कमिश्नर और डीएम को इसकी मानीटरिंग करने को कहा। सीएम यहां से 10:25 बजे निकले। सीएम का काफिला सुंदरपुर होते हुए डीरेका के लिए निकला। 10:34 बजे सीएम डीरेका में कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पंडाल का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि पंडाल में करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ले जाने के इंतजाम करने को कहा। 10:34 बजे सीएम का काफिला मंडुवाडीह, लहरतारा, कैंट होते हुए 10:50 बजे के करीब सर्किट हाउस पहुंचा। सीएम शनिवार की सुबह दस बजे लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें