फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन ड्रोन कैमरे से होगी शहर की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आदमपुर थाना अंतर्गत कज्जाकपुरा स्थित एक लान में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। डीएम और एसएसपी ने कहा कि होली के दिन तीन ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी की जाएगी। इस दौरान शहर भर में वीडियो कैमरे से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और माहौल बिगाड़ने वालों की रिकार्डिगिं कर तत्काल उन्हें थाने भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि होली और जुमे की नमाज जिले में आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ संपन्न कराई जाएगी। होली के दिन दोपहर 12 बजे के बाद सार्वजनिक स्थानों पर रंग खेलने पर पाबंदी रहेगी। सभी हल्का प्रभारी, थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी और एडिशनल एसपी के साथ ही डीएम और एसएसपी भी वीडियो कैमरे के साथ शहर में चक्रमण करते रहेंगे। कहीं भी कोई शरारत कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसकी सूचना तत्काल सौ नंबर पर दें। अफवाहों पर कतई ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों की जानकारी सीधे पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें