फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के पीरखांपुर रोड स्थित एक मकान पर कब्जे को लेकर दो कालीन निर्यातकों के बीच विवाद हो गया। मारपीट की नौबत आने से पहले ही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। इस बीच शांतिभंग न हो, इसके लिए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

मकान के वारिसों ने दो निर्यातकों को आधा-आधा मकान बेच दिया था। निर्यातक इरशाद अहमद का तर्क था कि जो जमीन एकराम ने खरीदी है वह उस पर दो दशक से भी अधिक समय से बतौर किराएदार काबिज हैं। उसका मकान मालिक से लेनदेन बाकी है, जिसको लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। वह मकान खाली नहीं करेगा। आरोप है कि एकराम पक्ष ने बीती रात मकान में लगा ताला तोड़कर उसमे घुस गए। जिसको लेकर सुबह दोनो पक्षों से एक एक दर्जन लोग मौके पर जमा हो गए। इकोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। देर शाम तक वार्ता चलती रही। वहीं, तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें