फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखी बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रुप फोटो के साथ न्यूज डायरी में लगाएं
विज्ञापन


सखी पैड बैंक ने छात्राओं को बांटा सेनेटरी पैड
वाराणसी। सखी पैड बैंक की ओर से सोमवार को राजातालाब स्थित श्रीप्रकाश इंटर कॉलेज की छात्राओं को सेनेटरी पैड बांटा गया। इस दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई। बैंक की अध्यक्ष संध्या तिवारी ने छात्राओं को कपड़े के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें। बैंक की संस्थापक सुनीता भार्गव और संजय भार्गव ने बताया कि सिगरा स्थित चंद्रिका नगर में खुले सखी पैड बैंक से गरीब युवतियों और महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह, अनीता जायसवाल, विनीता श्रीवास्तव, चारु जैन, रितिका जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें