मनबढ़ पर्यवेक्षक का मामला पहुंचा कमिश्नर तक
वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर पर्यवेक्षक योगेंद्र गर्ग के मामले में मंगलवार को कमिश्नर से शिकायत की गई। मंगलवार को कमिश्नर से मिलने जनप्रतिनिधिमंडल ने पर्यवेक्षक की हरकतों के बारे में कमिश्नर को जानकारी दी। इसके साथ ही पूर्व में हुए मामलों की प्रति भी सौंपी गई। पर्यवेक्षक द्वारा अभी हाल में भी मंदिर की भोग आरती में आने वालों भक्तों और महंत परिवार के लोगों के साथ हाथापाई का मामला आया था। जिस पर कमिश्नर को महंत परिवार ने तुरंत ही जानकारी दी थी। तत्काल कमिश्नर ने ज्ञानवापी एसपी सुरक्षा को इस बाबत वीडियो फुटेज व लिखित बयान मांगा था । जनप्रतिनिधि मण्डल में पूर्व विधायक अजय राय, ललितेश प्रति त्रिपाठी व राजेंद्र तिवारी शामिल रहे।