फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। दुबहर डिग्री कॉलेज में रविवार के दिन छात्र संघ नामांकन के दौरान दुबहर पहुंचे विद्यालय के पूर्व छात्र नेताओं ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि लिंगदोह ने छात्र संघ राजनीति की हवा निकाल कर रख दी है। छात्र नेताओं ने कहा कि भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले छात्र संघ में अनुभवी नेता चुन कर के आते थे। जो गांव से लेकर प्रदेश तथा देश की राजनीति में अपनी सहभागिता निभाते थे । लेकिन लिंगदोह की राजनीति ने छात्र संघ को पंगु बना दिया। सभी छात्र नेताओं ने एक स्वर से कहा कि इसी तरह का कानून बनाने के लिए एक और आयोग का गठन होना चाहिए, जिससे भारत की राजनीति में भी शुचिता कायम रहे और अपराधी तथा असामाजिक लोगों का राजनीति में प्रवेश न हो सके ।यह कानून छात्र संघ से अधिक आवश्यकता देश की राजनीति के लिए है । जहां लोग अपराधों तथा मुकदमों की माला पहनकर भी देश के विभिन्न पदों को सुशोभित कर रहे हैं । इस मौके पर शौकत अली अरुण सिंह अखिलेश सिंह गोलू सिंह राहुल यादव आलोक सिंह ऋषि पांडेय अशोक पाण्डेय आदि ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें