फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किया बालू लदी नाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के भवन टोला गंगा घाट पर जयप्रकाशनगर पुलिस चौकी के इंचार्ज ने रविवार को अपने सिपाहियों के साथ नदी घाट पर धावा बोल बालू लदी एक नाव को जब्त कर लिया। नाव बिहार के डोरीगंज से लाल बालू लेकर उक्त स्थान पर पहुंची थी। सूचना मिलने पर जब जयप्रकाशनगर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह, सिपाही अजय सिंह और आशीष पांडेय मौके पर पहुंचे तो बालू लदी नाव को न सिर्फ तोड़फोड़ किया, बल्कि उसे जब्त भी कर लिया। हालांकि पुलिस को देखते हुए नाविक नदी में छलांग लगाकर भाग निकले। इस संबंध में इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बालू माफिया अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। घाट पर यदि कोई भी नाव बिहार से आती है, तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय संबंधित लोगों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें