फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी के सहारे टिके पुल पर दौड़ रहीं सुपरफास्ट ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी (वाराणसी)। वाराणसी-इलाहाबाद रूट पर सेवापुरी स्टेशन के पास मटुका नाले के जर्जर पुल से एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ाई जा रही हैं। पुल में दरार आने पर प्रेशर मशीन मसाला भरकर दुरुस्त किया गया। जांच के बाद पुल कमजोर मिलने पर अधिकारियों ने लोहे के पिलर के सहारे पुल को टिका दिया। अधिकारियों ने माना कि पुल कमजोर होने के चलते पिलर लगाए गए हैं। ऐसे में यहां हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

वाराणसी से इलाहाबाद जाने वाली उत्तर रेलवे की डबल ट्रैक पर प्रतिदिन पचासों ट्रेनें दौड़ती हैं। इसी ट्रैक पर सेवापुरी स्टेशन के समीप रेल विभाग ने मटुका नाले पर पुल बनवाया था। पुल पुराना होने दरारें पड़ गईं। विभाग के अधिकारियों ने उन दरारों को प्रेशर मशीन के माध्यम से मसाला भरकर ठीक कर देने का दावा किया था। इसके बाद पुल की जांच की गई तो मानक के अनुसार मजबूत नहीं पाया गया। इसके बाद लोहे के पिलर और रेलिंग के सहारे पुल को टिका दिया गया है। इससे यह स्पष्ट है कि रेल विभाग लोगों की जिंदगी से खेल रहा है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में रेल विभाग की यह बड़ी लापरवाही कभी भी किसी बड़ी घटना रूप मे आ सकती हैं। इस रेलवे लाइन पर दर्जनों सुपरफ़ास्ट ट्रेनें गुजरती हैं।
पुल कमजोर होने के साथ ट्रैक से पानी का रिसाव होता था। जिसकी मजबूती व पानी का रिसाव रोकने के लिए लोहे की रेलिंग व पिलर लगाए गए हैं। एके पाल, आईओडब्लू, निर्माण खंड प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें