वाराणसी। काशी में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है। बड़ालालपुर स्थित जीवनदीप पब्लिक स्कूल में 27 से 29 अक्तूबर तक इस सम्मेलन में मारीशस सहित दस देशों के लोग शािमल होंगे। यह जानकारी बुधवार को इंडियन डायस्पोरा संस्था के महामंत्री डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मलदहिया स्थित सिंह निकेतन में दी।
प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि इसमें विभिन्न देशों के करीब 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे। मारीशस, त्रिनिदाद, टोबैगो के राजदूतों की सहमति मिल गई है। सात देशों में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, दुबई, यूएसए के प्रतिनिधियों की भी गुरुवार तक सहमति मिल जाएगी। इसका उद्देश्य प्रवासी भारतीयों के बीच शैक्षिक, सांस्कृतिक, भोजपुरी, व्यापार को बढ़ावा देना है। गुरुवार को मारीशस के उच्चायुक्त जगदीश गोवर्धन आएंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और मुख्य अतिथि पर्यटन एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी होंगी। अशोक सिंह ने बताया कि भोजपुरी भाषा एवं संस्कृति केे उत्थान केलिए विश्व प्रवासी भारतीय रत्न सम्मान एवं कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 27 अक्तूबर को शाम पांच बजे होगा। 28 को भोजपुरी केविकास पर तीन सत्रों में चर्चा होगी। 29 अक्तूबर को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस दौरान भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर भी मंथन होगा। साथ ही अप्रवासी भारतीय भवन भी काशी में बनाने पर चर्चा की जाएगी। इस बारे में मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया है।