‘तेंतर’ और ‘गोदान’ का जीवंत मंचन
वाराणसी। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सेतु सांस्कृतिक केंद्र की ओर से प्रेमचंद संध्या का आयोजन रविवार को सनबीम वरुणा में किया गया। इस अवसर पर प्रेमचंद की अप्रचलित कहानी ‘तेंतर’ और उनके उपन्यास ‘गोदान’ का जीवंत मंचन किया हुआ। होरी के रूप में मुकेश झंझरवाला, धनिया के रूप में रोली दीक्षित, हीरा के रूप में मोईन खान और गोबर का किरदार अजय पाल ने निभाया। इस अवसर पर 12 हिंदी सेवियों का दल भी डॉ.आर सुरेंद्रन के नेतृत्व में नाटक में उपस्थित रहा। प्रारंभ में फादर आनंद ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रेमचंद संध्या का दीप जलाकर उद्घाटन हर्ष मधोक, अमृत बर्मन और प्रतिमा गुप्ता ने किया। संचालन व धन्यवाद सलीम राजा ने किया।