फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू कैंपस की सुरक्षा अब क्यूआरटी संभालेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छात्रा से छेड़खानी के बाद हुए बवाल से सबक लेते हुए बीएचयू प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की कवायद कर रहा है। नवनियुक्त चीफ प्रॉक्टर ने प्रो. रोयाना सिंह रविवार को अराजकतत्वों पर शिकजा कसने और आपराधिक घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया है। चार सदस्यीय यह टीम छात्रावासों, चौराहों और प्रमुख स्थलों पर नजर रखेगी। साथ ही कोई घटना होने पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

बीएचयू में बीएफए की छात्रा से छेड़खानी से नाराज धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं पर 23 सितंबर की रात लाठियां बरसाई गई थीं। बवाल इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी के साथ कई वाहन जला दिए गए थे, जिससे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मामला दिल्ली में हुई ईसी की बैठक में पहुंचा तो वहां प्राक्टोरियल बोर्ड की बर्खास्तगी और हॉस्टल की वार्डेन पर हटाने पर सहमति बनी थी। चीफ प्राक्टर के इस्तीफे के बाद अब पूरा प्राक्टोरियल बोर्ड बदला जा रहा है। नई चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह अपने हिसाब से अपनी टीम तैयार कर रही हैं। कुलपति की मुहर लगने के बाद जल्द ही टीम की घोषणा कर दी जाएगी।
इसके अलावा चीफ प्रॉक्टर ने घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए क्यूआरटी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि यह टीम परिसर के सभी प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर नजर रखेगी। साथ ही कहीं भी कोई घटना होने पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि परिसर में किसी भी तरह की घटना होने पर हेल्प लाइन नंबर 0542-2369134 पर सूचना दी जा सकती है। ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को इसकी जानकारी हो, इसके लिए कैंपस में चलने वाली बसों, हॉस्टलों सहित प्रमुख स्थलों पर सूचना चस्पा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें