फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल भारत संस्थान की ओर से बांटा गया अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल भारत संस्थान की ओर से बांटा गया अनाज
विज्ञापन

वाराणसी। बकरीद के अवसर पर हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान की ओर से संचालित अनाज बैंक से अनाज के साथ तेल और मसाले का वितरण किया गया। फेस्टिवल कार्ड के जरिए इसे मुस्लिम महिलाओं में बांटा गया। कज्जाकपुरा की रेहना के घर त्योहार की कोई तैयारी नहीं चल रही थी वजह, करघे का काम बंद होने से परिवार में आर्थिक तंगी है। संस्थान की ओर से ऐसी 200 मुस्लिम महिलाओं को चिह्नित कर मदद की गई।
विज्ञापन

अनाज बैंक के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अनाज वितरण से इन महिलाओं में खुशी का माहौल है। प्रत्येक त्योहार पर ऐसे परिवारों को चिह्नित कर उन्हें अनाज दिया जाता है। मुख्य अतिथि अजीत प्रकाश श्रीवास्तव ने अनाज कार्ड जारी कर इसका वितरण शुरू कराया। इस मौके पर अर्चना भारतवंशी, नजमा परवीन, उमेश अग्रहरि, डॉ. मृदुला जायसवाल, नाजनीन अंसारी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें