फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपियों ने सास-बहू को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। छेड़खानी के आरोपियों ने मुकदमे के गवाह के घर में घुसकर उसकी मां और पत्नी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने गवाही से न हटने पर गवाह को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ठाकुरपुर बसनी गांव निवासी विपिन कुमार सिंह छेड़खानी के एक पुराने मुकदमे में गवाह है। गुरुवार को छेड़खानी के दो आरोपी विकास चंद्र सिंह निवासी ठाकुरपुर एवं अतुल कुमार सिंह निवासी खटौरा विपिन के घर में घुसकर उसे खोजने लगे। न मिलने पर उसकी मां फुलवासा देवी को मारने-पीटने लगे। विपिन की पत्नी रंजना सिंह बीचबचाव करने पहुंचीं तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। रंजना ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें