फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीए की प्रवेश परीक्षा रद्द, अब 13 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू द्वारा एमसीए पाठयक्रम सत्र 2017-18 के लिए अखिल भारतीय स्तर पर कराई गई प्रवेश परीक्षा के परिणाम पर सवाल खड़ा होने के बाद अब इसे दुबारा कराया जाएगा। 25 मई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक हुई परीक्षा के परिणाम में एक ही जिले के सर्वाधिक अभ्यर्थियों का नाम आया है, जिसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन अब 13 अगस्त को यह प्रवेश परीक्षा फिर से कराएगा। बता दें कि इसके पहले 25 मई को ही हुई बीएससी कृषि प्रवेश परीक्षा को भी अव्यवस्था के चलते टाल दिया गया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षाओं को लेकर पारदर्शिता बरतने के लाख इंतजाम के बाद भी गड़बड़ियां नहीं रुक रही है। इसके पहले बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा में एक केंद्र पर दो के बजाय ढाई घंटे तक पेपर हुआ था। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर टाल दिया था। अब एमसीए प्रवेश परीक्षा परिणाम में मेरिट सूची में एक ही जिले के सर्वाधिक अभ्यर्थियों का नाम सामने आने से सवाल खड़ा हुआ है। संयुक्त कुलसचिव प्रवेश परीक्षा डॉ. एमआर पाठक ने बताया कि वरीयता सूची जारी होने के बाद पता चला कि एक शहर विशेष से बहुत अधिक परीक्षार्थी हैं। सूची को विभागाध्यक्ष संगणक विज्ञान को गहनता पूर्वक जांच के लिए भेजा गया। विभागाध्यक्ष की अनुशंसा पर अधिकारियों की एक समिति बनी जिसकी जांच में यह निकला कि एक ही शहर के अधिकांश छात्र-छात्राओं का नाम वरीयता सूची में आना संदेहास्पद है। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर देने के उद्देश्य से 25 मई की परीक्षा को निरस्त कर उसे 13 अगस्त को कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें