फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 गांवों में नहीं रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के 150 गांवों में शुक्रवार की रात बिजली नहीं रही। क्योंकि मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र पर लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात जल गया। जिससे ट्रांसफार्मर से जुड़े बबुरी, अलीनगर और बसनी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने से गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों के अनुसार अन्य ट्रांसफार्मरों से बिजली देने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

दरअसल मुख्यालय स्थित चंदौली उपकेंद्र स्थित 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से जसुुरी, धुरीकोट, पुरवां, पड़या, खुरूहुजा, चनहटा, झांसी, आलमपुर, जन्सो की मड़ई, जगदीशसराय व कटसिला समेत डेढ़ सौ गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। शु़क्रवार की रात ट्रांसफार्मर अचानक जल जाने से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। ग्रामीणों के अनुसार विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। किसान राममूरत, शशिशंकर सिंह कहते हैं कि विद्युत आपूर्ति ठप होने से इस वक्त धान के बीजों की बोआई का कार्य प्रभावित होगा और इसके अलावा उमस भरी गर्मी में रात को लोगों की नींद भी हराम हो गई है। उधर विभागीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण जल गया है, जिसे जल्द बदलकर आपूर्ति सुचारु किए जाने की प्रयास किया जा रहा है। इस सम्बंध में एक्सईएन रामकुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो जाएगी। फिलहाल प्रभावित गांवों में अन्य ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें