खुटहन। दिल्ली कमाने जा रहे खुटहन गांव निवासी एक युवक की ट्रेन में यात्रा के दौरान गाजियाबाद में मौत हो गई। शुक्त्रस्वार को शव घर लाकर पिलकिछा घाट पर अंत्येष्टि कर दी गई। महेश गुप्ता(32) ब्लाक मुख्यालय के सामने गुमटी में चाय समोसे की दुकान चलाता था। गांव के उसके दोस्त बिजय कुमार जो दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है। उसके साथ एसी की दुकान चलाने की बात कहे। महेश भी मंगलवार को अपनी दुकान बंद कर अपने रिस्तेदार को लेकर दिल्ली जा रहा था। ट्रेन से कानपुर पहुंचे। जहां से दिल्ली के लिए पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के चालू डिब्बे में बैठ गया। गाजियाबाद स्टेशन के पहले महेश के सीने में अचानक दर्द उठा। वह बेहोश हो गया। गाजियाबाब में ट्रेन रोक जब चिकित्सक को उपचार के लिए दिखाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। शुक्रवार को उसका शव गांव में पहुंचा तो कोमराम मच गया।