समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह याेजना के तहत शुक्रवार को पिंडरा ब्लाॅक में 61 जोड़ों की शादी हुई। मंगल धुन के बीच मंडपों में वैदिक रीति-रिवाज से शादी की रस्म निभाई गई। वहीं, दो जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। सबसे ज्यादा बड़ागांव ब्लाॅक के 26 जोड़ों का विवाह हुआ। विधायक अवधेश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने उनको उपहार देकर आशीर्वाद दिया। सभी को विभाग की ओर से गृहस्थी की सामग्री दी गई। वधु के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाएंगे। अवधेश सिंह, पूनम मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दूबे सहित सभी ब्लाॅकों के बीडीओ आदि अधिकारियों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। पिंडारा के 20, काशी विद्यापीठ और सेवापुरी के तीन-तीन जोड़े तथा शहरी निकाय के नौ जोड़ों की शादी हुई। अगला विवाह 12 मार्च को शहरी क्षेत्र में होगा।