मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर जिले में 600 गरीब बेटियों का विवाह होगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 21 नवंबर से दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक ब्लाॅकवार सामूहिक विवाह होगा। इसकी शुरुआत 21 नवंबर को सेवापुरी ब्लाॅक से होगा। सबसे ज्यादा चिरईगांव में 90 विवाह होेंगे। इस बार वधु के खाते में 60 हजार के बजाय 64 हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे।
समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि आठ ब्लाॅकों से आए आवेदन के बाद पात्र 600 जोड़ों को चयन किया गया है। इनमें सेवापुरी, हरहुआ, आराजी लाइन, पिंडरा, बड़ागांव, चोलापुर, चिरईगांव और काशी विद्यापीठ शामिल हैं। छह ब्लाॅकों में 80-80 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य है। चिरईगांव में 90 और काशी विद्यापीठ में 30 जोड़ों की शादी होगी। यह योजना उन परिवारों के लिए बड़ा सहारा है जिनके लिए बेटियों के विवाह का खर्च जुटाना कठिन होता है। वधु के खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के जरूरी सामान और उपहार दिए जाएंगे।
इस ब्लाॅक में इस दिन होंगे सामूहिक विवाह : सेवापुरी ब्लॉक में 21 नवंबर, हरहुआ में 25 नवंबर, आराजीलाइन, पिंडरा व बड़ागांव 26 को, चोलापुर में 29 नवंबर को सामूहिक विवाह होगा। वहीं, काशी विद्यापीठ में तीन दिसंबर को और चिरईगांव में दिसंबर के प्रथम सप्ताह में शादियां होंगी।