फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संपूर्णानंद राइजिंग स्टार्स प्रैक्टिस बास्केटबॉल कप में खेलेंगे सिगरा के 60 खिलाड़ी, बनेंगे स्पोर्ट्स लीडर

विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में हैडबॉल का अभ्यास करतीं खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 60 बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए संपूर्णानंद राइजिंग स्टार्स प्रैक्टिस बास्केटबॉल कप 2026 का आयोजन किया जाएगा। खेल कराने की जिम्मेदारी भी खिलाड़ियों पर होगी। इससे उनमें स्पोर्ट्स लीडर की भावना विकसित होगी। इस प्रतियोगिता में 8 से 12 साल के आयु वर्ग के बीच बालक-बालिकाएं दोनों खिलाड़ी होंगे। इन्हें छह अलग-अलग टीमों में बांटा गया है। इस प्रतियोगिता को प्रैक्टिस मैच टूर्नामेंट के रूप में रखा गया है। कोच आशीष दुबे ने कहा कि सीनियर गर्ल्स खिलाड़ियों की छह टीमों का नेतृत्व यंग कोच के रूप में सौंपा गया है। सीनियर बॉयज खिलाड़ियों को रेफरी की भूमिका, स्कोर शीट भरना, मैच संचालन और टूर्नामेंट आयोजन की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह टूर्नामेंट बच्चों को जज करने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें सीखने और निखरने का मंच देने के लिए कराई जा रही है। सिगरा स्टेडियम में आयोजित यह पहल वाराणसी में जमीनी स्तर पर बास्केटबॉल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। ब्यूरो

सिगरा स्टेडियम में हैडबॉल का अभ्यास करतीं खिलाड़ी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें