फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 60 फीसदी छात्र छात्राओं ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जनपद के 21 केंद्रों पर परीक्षा शनिवार को हुई। परीक्षा में 60 फीसदी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक चली। प्राचार्य नागेश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में कुल पंजीकृत 8511 के सापेक्ष 5109 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 80 सीटों के लिए जनपद के सभी 21 केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसडीएम पिंडरा प्रतिमा मिश्रा, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, समन्वयक आरए यादव, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने केंद्रों में व्यवस्था देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें