दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से विश्व ध्यान दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से गंगा
- फोटो : साइकिल रेस में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।-
विश्व ध्यान दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग और गंगोत्री सेवा समिति की ओर से मां गंगा के तट पर सामूहिक ध्यान किया गया। दशाश्वमेध घाट पर रविवार की शाम को आयोजित ध्यान कार्यक्रम में लगभग 15,000 श्रद्धालुओं ने एक साथ ध्यान कर शांति, सकारात्मकता एवं आत्मिक आनंद का अनुभव किया। रविवार की शाम को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जगदीश त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को ध्यान कराया। डॉ. अनिता चौधरी ने विश्व ध्यान दिवस के महत्व, उसके सामाजिक एवं मानसिक लाभ के बारे में बताया। विष्णु केशरी ने आभार व्यक्त किया। गंगोत्री सेवा समिति के दिनेश मिश्र ने आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों का स्वागत किया। वहीं, आरोग्य भारतीय काशी प्रांत की ओर से विश्व ध्यान दिवस पर कबीर नगर काॅलोनी स्थित मानस उद्यान में ध्यान शिविर लगा।