बालक वर्ग के फ्री स्टाइल में नैपुरा अखाड़े ने बाजी मारी
जूनियर बालक वर्ग के फ्री स्टाइल कुश्ती की आठ भार वर्ग में प्रतियोगिता हुई। इसके तीन भारवर्ग में नैपुरा अखाड़े के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। 57 किलो भारवर्ग में नैपुरा अखाड़े के श्यामलाल, 61 किलो में मुंगवार के सुंदरम यादव, 65 किलो में नैपुरा अखाड़े के दिव्यांश पाल, 70 किलो में नैपुरा अखाड़े के मनोहर यादव, 74 किलो में बरेका के आयुष यादव, 79 किलो में मुर्दहां अखाड़े के नितेश पाल, 86 किलो में बरेका के प्रबल यादव, 92 कलो में गया सेठ के हिमांशु यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
ग्रीको रोमन में सिगरा के खिलाड़ी अव्वल
बालक वर्ग के ग्रीको रोमन कुश्ती में सिगरा के खिलाड़ी अववल रहे। 55 किलो भारवर्ग में गया सेठ अखाड़े के अरुण कुमार, 60 किलों में सिगरा के शिवम यादव, 63 किलो में सिगरा के यशपाल, 67 किलो में सिगरा के मनीष यादव, 72 किलो में सिगरा के अंशुमन यादव ने स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथि यूपी कुश्ती संघ के पूर्व महासचिव प्रेम कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने की। संचालन गोरख यादव, धन्यवाद ज्ञापन अरविंद यादव ने दिया।