वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार को 6 उड़ानें लेट से पहुंचीं। इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 24 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 26 मिनट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ही बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू की उड़ान 25 मिनट देरी से पहुंची। ऐसे में समय से एयरपोर्ट पहुंचने के बावजूद यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। ब्यूरो