वाराणसी। बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी सोमवार को गणतंत्र दिवस पर बंद रहेगी। इस दौरान सामान्य सर्जरी की सेवा भी बंद रहेगी। हालांकि इमरजेंसी से जुड़ी सभी चिकित्सा सेवा जारी रहेगी। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। ब्यूरो