फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला और ब्लॉक स्तर पर 55 किसानों का सम्मान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला और ब्लॉक स्तर पर 55 किसानों का सम्मान आज
विज्ञापन

मछली पालन, पशुपालन, खीरा और टमाटर की अच्छी खेती करने वाले किसानों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जयंती पर शुक्रवार को 55 प्रगतिशील किसानों को चांदपुर स्थित किसान भवन में कृषि विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
जिलास्तर पर गेहूं की खेती के लिए बड़ागांव के अभय शंकर पांडेय को, चिरईगांव के जितेंद्र पांडेय को सरसों की खेती के लिए, काशी विद्यापीठ के श्यामनारायण सिंह को धान की खेती के लिए, आराजीलाइन के मनोज कुमार को उर्द की खेती के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं, चोलापुर के विनय कुमार सिंह को गोपालन के लिए, आराजीलाइन के प्रेमनाथ पाल को भैंस पालन के लिए, सेवापुरी के राम स्वरूप पटेल को संकर खीरा के लिए, बड़ागांव के अनिल कुमार को संकर करेला के लिए, चिरईगांव के पंकज सिंह को संकर टमाटर के लिए, काशी विद्यापीठ के लाल बहादुर को शिमला मिर्च के लिए, बड़ागांव के अनुज सिंह को मछली पालन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित कि जाएगा।
विज्ञापन

-----------
ब्लॉक स्तर पर ये होंगे सम्मानित
ब्लॉक स्तर पर गेहूं उत्पादन के लिए आराजीलाइन के देउरा गांव के राजनाथ राम को, पिंडरा करखियांव के अजय कुमार सिंह को, बड़ागांव कठिरॉव के भागीरथ यादव को, काशी विद्यापीठ के रमसीपुर गांव के राजनारायण को, हरहुआ के पुवारी कला के रामधनी को, चिरईगांव के अमौली के कैलाश नाथ सिंह को, सेवापुरी के तारापुर के रामधनी को सम्मानित किया जाएगा।
पशुपालन में हरहुआ के भोपापुर के सुभाष चंद शर्मा को, चिरईगांव के तोफापुर के अवधेश को सेवापुरी के के गजेपुर की लालमनी वर्मा को, चोलापुर पारानापट्टी के जयशंकर को, काशी विद्यापीठ भट्ठी के विनोद कुमार को, बड़ागांव नथईपुर के अरुण कुमार सिंह को, आराजीलाइन रामपुर गांव के दिवाकर सिंह का सम्मान किया जाएगा।
मछली पालन में काशी विद्यापीठ चितईपुर के केशव प्रसाद सिंह को, हरहुआ पुआरी खुर्द के विनोद कुमार सिंह को, चिरईगांव रुस्तमपुर के नरेश गौड़ को, चोलापुर मुनारी के राजेंद्र कुमार यादव को, पिंडरा के अजईपुर के संजय कुमार गौड़ को, बड़ागांव बेलवा की रामावती देवी को, सेवापूरी पुरुषोत्तमपुर के अवधेश सिंह को, आराजीलाइन टोडरपुर के राजेश कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

, संकर खीरा के लिए चोलापुर गोसाईपुर के गुलाब पटेल को, संकर शिमला मिर्च के लिए हरहुआ पुआरी कला के राजेंद्र प्रसाद पटेल को, स्ट्रॉबेरी के लिए आराजीलाइन कल्लीपुर के कृष्ण सिंह को, संकर टमाटर के लिए पिंडरा के निहाला पुर के अमरजीत सिंह को, टिश्यू कल्चर केला के लिए चिरईगांव गोपपुर के नंदा सिंह को प्रथम पुरस्कार से सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें