फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद गोपाल नंदी- मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी को साथ लेकर चल रही भाजपा : नंदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोपीगंज (भदोही)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। पार्टी व्यापारियों के हित के लिए संकल्पित है। वाराणसी से लौटते समय गोपीगंज में मंत्री ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

गोपीगंज निवासी समाजसेवी विश्वभंरनाथ उमर वैश्य बच्चा के आवास पर रुके प्रदेश सरकार के स्टांप, पंजीयन शुल्क एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंदी ने कहा कि संगठन हो या सरकार, व्यापारी समाज को जितना प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी ने दिया है, उतना किसी राजनीतिक दल में नहीं मिला। विपक्षी दलों ने व्यापारी समाज को छला है। प्रदेश सरकार ने वादे को पूरा करते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया। केंद्र सरकार ने उद्योग एवं व्यापार में सहूलियत दी। केंद्र में फिर सरकार बनी तो व्यापारी एवं छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन, व्यापारी क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति, व्यापारी दुर्घटना बीमा का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें