फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन संस्कार में आए दो किशोर गंगा में डूबे, छह लोगों को नाविकों ने बचाया

Tue, 30 Apr 2019 10:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सती घाट और शिवरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार में आए दो किशोर सोमवार को नहाते समय गंगा में डूब गए, जबकि छह को बचा लिया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे किशोरों की तलाश कराई, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया निवासी अरविंद नट के पुत्र के मुंडन संस्कार में गांव के लोग आए थे। इसी दौरान गांव के चार लड़के कन्हैया, सोनू, बिजली और मुलायम (14) सती घाट पर स्नान करने लगे। इस दौरान चारों गहरे पानी चले जाने से डूबने लगे। नदी में नहा रहे लोगों ने तीन को बचा लिया लेकिन मुलायम डूब गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जाल डलवा कर मुलायम की तलाश शुरू करा दी, लेकिन उसका पता नहीं चला।
गड़वार थाना क्षेत्र के पड़वार गांव निवासी सूर्यनाथ यादव के पोते के मुंडन संस्कार में पड़ोसी लालजी यादव का पुत्र विनय भी शिवरामपुर घाट गया था। घाट पर गांव के शिवम यादव, ओंकार यादव और अजीत यादव के साथ वह नहाने लगा। इस दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। लोगों ने शोर मचाया तो नाविकों ने तीन को बचा लिया, लेकिन विनय का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें