फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितारा रिजार्ट टाइगर पैलेस खुलने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिल्वर हेरिटेज ग्रुप एशिया की प्रमुख रीजनल गेमिंग ऑपरेशंस और डेवलपमेंट कंपनी ने भैरहवा (नेपाल) में अपने पहले पांच सितारा इंटीग्रेटेड रिजार्ट टाइगर पैलेस खुलने की घोषणा की। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग सिल्वर हेरिटेज़ ग्रुप माइकल ओटन ने बताया कि रिजार्ट भारत-नेपाल सीमा से केवल आठ किलोमीटर की दूरी पर है। भारतीय पर्यटक गोरखपुर हवाई अड्डे से केवल दो घंटे 45 मिनट की दूरी तय कर यहां पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चारों ओर हिमालय के मनोरम तराई क्षेत्र हैं। इसके पास पर्यटन के कई अन्य आकर्षक केंद्र हैं जैसे युनेस्को की विश्व-विरासत लुंबिनी जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और चितवन नेशनल पार्क जो एक सींग वाले गैंडे और बंगाल टाइगर समेत कई दुर्लभ जानवरों का बड़ा बसेरा है। इनके अलावा कपिलवस्तु, देवदाहा और पल्पा जैसे प्राचीन शहर भी रिजार्ट के पास हैं।
टाइगर पैलेस रिजॉर्ट 22 एकड़ में फैला हुआ है जहां 100 गेस्ट रूम और सुइट के साथ दो भव्य प्राइवेट विला हैं। गेमिंग और मनोरंजन के लिए 2500 वर्गमीटर में फैला एशिया का सबसे बड़ा कसिनो भी है। केवल छह घंटे की दूरी तय कर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग रिज़ॉर्ट पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें